Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल

Haryana News: पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल

BY: • LAST UPDATED : October 27, 2024

Haryana News: हरियाणा में एक पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी जांच फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी कर रही हैं। आरोप है कि एक जिले में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने महिला सहकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार किया। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें उक्त अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण और संपत्ति के मामलों में जांच की मांग की गई थी। यह पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया था, और इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने न्याय की अपील की थी।

एसपी आस्था मोदी को मामले की जांच सौंपी

सरकार के निर्देश पर फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के पहले दिन उन्होंने 19 महिला पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। इन महिला पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई और इंस्पेक्टर रैंक की महिलाएं शामिल हैं। सभी को सरकारी बस में एसपी के आवास पर लाया गया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग और सरकार ने जांच तेजी से पूरी करने के आदेश दिए हैं ताकि सच सामने आ सके।

अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं आया सामने

फिलहाल, सभी बयानों के आधार पर जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। वहीं, वायरल पत्र में डिप्टी स्पीकर का भी जिक्र किया गया था, जिस पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि उनके पास आमजन अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, और वे मौके पर ही समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्र में उनका नाम कैसे आया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Advertisement

Panipat Marathon: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारम्भ, भव्य मैराथन का आज से शुरू हुआ आयोजन