Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: अंबाला से जम्मू के कटरा जाने वाली बस, तीन महीने से पड़ी है बंद

Haryana News: अंबाला से जम्मू के कटरा जाने वाली बस, तीन महीने से पड़ी है बंद

BY: • LAST UPDATED : October 16, 2024

Haryana News: अंबाला से जम्मू के कटरा के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा पिछले तीन महीने से बंद है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पहले यह बस नारायणगढ़ से रोजाना सुबह 7:30 बजे कटरा के लिए रवाना होती थी। रास्ते में यह अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर होते हुए करीब शाम 7 बजे कटरा पहुंचती थी। कटरा पहुंचने के बाद बस रात भर वहां रुकती और अगले दिन सुबह 3:50 बजे वापसी की यात्रा शुरू करती थी।

चार महीने ठीक से चलने के बाद अचानक से बंद करी सेवा

यह बस सेवा चार महीने तक ठीक से चलती रही, लेकिन जुलाई में इसे अचानक बंद कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, कटरा में काउंटर का समय ठीक से नहीं मिलने और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की घटनाओं के कारण इस सेवा को बंद करना पड़ा।इस बंदी का असर यात्रियों पर पड़ा है, जिन्हें अब दूसरे डिपो या अन्य राज्यों की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। अंबाला डिपो के अधिकारियों ने बताया कि कटरा में टाइम टेबल न मिल पाना और अंबाला डिपो में चालक-परिचालक की कमी भी बस सेवा बंद होने के पीछे के मुख्य कारण हैं।

यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानियो का सामना

रोडवेज अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस योजना अब तक नहीं बनाई है। यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा ताकि उन्हें जम्मू और कटरा की यात्रा के लिए कोई असुविधा न हो। इस मुद्दे पर नारायणगढ़ सब-डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि कटरा में काउंटर के समय में सुधार होने और चालक-परिचालक की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही बस सेवा फिर से शुरू की जा सकती है।

Advertisement

Doctor Slaps Sweeper: अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जूनियर डॉक्टर ने कर्मचारी पर उठाया हाथ