Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Panchayats honour on Independence Day: लाल किले पर दिखेगी हरियाणा की शान, 15 अगस्त को सम्मानित होंगे 13 ग्राम पंचायतें

Haryana Panchayats honour on Independence Day: लाल किले पर दिखेगी हरियाणा की शान, 15 अगस्त को सम्मानित होंगे 13 ग्राम पंचायतें

BY: • LAST UPDATED : August 13, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Panchayats honour on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर इस बार हरियाणा के लिए गर्व का क्षण होगा, जब राज्य की 13 ग्राम पंचायतों को दिल्ली के लाल किला पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इन पंचायतों में यमुनानगर जिले की तीन पंचायतें मानकपुर, टैहा ब्राह्मण और घेसपुर भी शामिल हैं, जिन्होंने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

आमंत्रण से गांवों में खुशी की लहर

दिल्ली में 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह में विशेष आमंत्रण मिलने पर इन गांवों में उत्साह और गर्व का माहौल है। मानकपुर के सरपंच भारत सिंह, टैहा ब्राह्मण के सरपंच मुकेश शर्मा और घेसपुर की सरपंच कृष्णा देवी को परिवार सहित इस समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। सरपंचों ने आमंत्रण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग और ग्रामीणों के समर्थन से ही वे अपने-अपने गांवों में व्यापक विकास कार्य करवा पाए हैं।

विकास कार्यों की मिसाल

गांववासियों का कहना है कि उनके सरपंचों ने न केवल बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी प्राथमिक आवश्यकताओं पर भी विशेष ध्यान दिया। सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने में इन पंचायतों ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

Advertisement

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह और ब्लॉक विकास अधिकारी आस्था गर्ग के अनुसार, इन पंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग, पब्लिक हेल्थ सहित अन्य सरकारी विभागों की योजनाओं को गंभीरता से लागू किया। आंगनबाड़ी, पेंशन योजना, आयुष्मान भारत, गलियों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में इनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।