Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Reaction on Operation Sindoor: आतंकी हमले के बाद देश सतर्क, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, GRP और RPF का विशेष चेकिंग अभियान जारी

Haryana Reaction on Operation Sindoor: आतंकी हमले के बाद देश सतर्क, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, GRP और RPF का विशेष चेकिंग अभियान जारी

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Reaction on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस हमले के बाद जहां एक ओर देशभर में आक्रोश की लहर है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ चुकी हैं। भारत की ओर से हुई कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद अब देशभर के संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

इसी कड़ी में हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) की ओर से स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। रेलवे एसपी के निर्देश पर आज एक बार फिर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की भी गहनता से जांच की गई। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म्स और प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चेकिंग अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा

इस दौरान जीआरपी एसएचओ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह चेकिंग अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन, जो कि एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, पर यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु स्टेशन के भीतर प्रवेश न कर सके। सुरक्षा बलों की इस तत्परता से यात्रियों में भी भरोसा और सुरक्षा की भावना बनी हुई है।

Advertisement