




India News Haryana (इंडिया न्यूज़) दिल्ली से हरियाणा जा रहे ट्रक की डिवाइडर से टक्कर होने से ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगो की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं मामले की जांच पुलिस कर रही है।
नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा
दरअसल, हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर यह सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद हाईवे से नीचे ट्रक सर्विस लेन पर जा गिरा। यह घटना हरियाणा के शामगढ़ गांव की है।जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
दरअसल, ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, इससे ट्रक सड़क के किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते जा गिरा। इस ट्रक में एल्यूमिनियम का सामान भरा हुआ था। इससे ट्रक में भरा एल्यूमीनियम का सामान पूरी तरह से खेत में फैल गया।वहीं ट्रक पलटने से चारो पहिए ऊपर होने से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




