




Haryana Roadways: अंबाला में 8 अक्तूबर से हरियाणा रोडवेज की बसें फिर से विभिन्न रूटों पर चलना शुरू करेंगी, जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी खत्म हो जाएगी। हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान रोडवेज की 19 बसों को अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी में लगाया गया था। इस वजह से कई महत्वपूर्ण रूट प्रभावित हो गए थे, जैसे कि कालका, चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना, पटियाला और बराड़ा।
अंबाला छावनी से कालका के लिए पहले 10 बसें चलती थीं, लेकिन चुनाव के दौरान केवल 2-3 बसें ही चल रही थीं। चंडीगढ़ के लिए भी 30 बसों की जगह अब सिर्फ 6 बसें चल रही हैं। इसी तरह, लुधियाना और पटियाला के लिए बसों की संख्या कम कर दी गई थी। लुधियाना के लिए 15 की बजाय 5 बसें और पटियाला के लिए 12 की जगह 4 बसें ही चल रही थीं।
बराड़ा के लिए अंबाला शहर से पहले 6 बसें चलाई जाती थीं, लेकिन अब केवल 2 बसें चल रही थीं, जिससे बीहटा, पंजेल, टोबा, रछेड़ी और साहा के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यमुनानगर के लिए भी बसों की संख्या में कमी आई। अंबाला छावनी से यमुनानगर के लिए पहले 20 बसें चलती थीं, लेकिन अब सिर्फ 6 बसें ही चल रही हैं।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते इन बसों को अर्धसैनिक बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। हालांकि, अब 8 अक्तूबर से सभी बसें वापस अपने सामान्य रूटों पर चलेंगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।
Exit Poll: कांग्रेस ने एग्जिट पोल में मारी बाजी, 8 अक्तूबर को साफ होगी तस्वीर




