Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Roadways: अंबाला बस अड्डे पर अनियमितताओं पर मंत्री विज का सख्त एक्शन

Haryana Roadways: अंबाला बस अड्डे पर अनियमितताओं पर मंत्री विज का सख्त एक्शन

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

Haryana Roadways: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि उन्होंने कई समस्याएं देखीं। निरीक्षण के दौरान बस अड्डे की सफाई, समय पर बसों का संचालन और दुकानदारों के अतिक्रमण जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को किया तत्काल निलंबित

मंत्री विज ने बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को भी फटकार लगाई और कहा कि अंबाला बस स्टैंड की अनियमितताओं की गहराई से जांच कराई जाएगी। मंत्री ने पाया कि शौचालयों की स्थिति बेहद खराब थी और पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। इसके अलावा, बसों के खड़े होने के लिए निर्धारित स्थानों पर बसें नहीं खड़ी की जा रही थीं

Diwali Preparations: दिवाली की रौनक, दीयों का बाजार रंग-बिरंगा

Advertisement