Advertisement
Advertisement
होम / Haryana State folk Song: जब हुड्डा के मजाक से बदला जै जै हरियाणा गीत का एक शब्द, सुंदर नारी पर कहा- “काली कहां जाएंगी”

Haryana State folk Song: जब हुड्डा के मजाक से बदला जै जै हरियाणा गीत का एक शब्द, सुंदर नारी पर कहा- “काली कहां जाएंगी”

BY: • LAST UPDATED : March 28, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana State folk Song: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रदेश का पहला आधिकारिक राज्य गीत ‘जै जै हरियाणा’ लॉन्च किया गया। इस मौके पर हरियाणा के संसदीय कार्यमंत्री महिपाल ढांडा ने गीत को तैयार करने वाली कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि इस गीत का एक-एक शब्द चुन-चुनकर लिया गया है, वहीं हुड्डा के मजाक से गीत का एक शब्द भी बदला गया।

हुड्डा के मजाक से बदला गीत का एक शब्द

इस गीत को लेकर सदन में चर्चा के दौरान एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि गीत के प्रारंभिक स्वरूप में ‘सुंदर गोरी महिलाओं’ शब्द था, जिस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मजाकिया लहजे में पूछा कि फिर काली कहां जाएंगी? इस टिप्पणी के बाद गीत के बोल में बदलाव किया गया और इसे ‘सुंदर स्याणी नारी’ कर दिया गया। इस बदलाव को लेकर सदन में हंसी-ठिठोली भी हुई, लेकिन सभी ने इसे सकारात्मक रूप में लिया और माना कि यह बदलाव गीत को और भी व्यापक बना देता है।

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ होगा स्मरण

महिपाल ढांडा ने आगे कहा कि यह गर्व का विषय है कि हरियाणा को अब अपना पहला आधिकारिक राज्य गीत मिल गया है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि भविष्य में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ इस राज्य गीत का भी सदन में स्मरण किया जाना चाहिए, ताकि हरियाणा की पहचान और संस्कृति को विशेष सम्मान मिल सके।

Advertisement

गीता भुक्कल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

गीत को लेकर विधायक गीता भुक्कल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि हरियाणा को अपना पहला राज्य गीत मिला है। यह गीत प्रदेश की संस्कृति, लोक परंपराओं, संघर्ष और गौरव को दर्शाता है। इसे तैयार करने में जिस बारीकी और गहराई का ध्यान रखा गया है, वह इसे एक ऐतिहासिक पहचान देता है।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें