




Haryana Voting: रेवाड़ी में डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जिला में 15वें हरियाणा विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर गठित एफएसटी टीम की चैकिंग करते हुए जरुरी दिशा-निर्देश दिए। एफएसटी टीम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान एक्टिव मोड में रहकर कठोरता से काम करें।
विधानसभा चुनाव में सबसे जरूरी है कि अपनी ड्यूटी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप करें और ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरतें और आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करें। इस अवसर पर उन्होंने नामांकन प्रक्रिया देखी और सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हल्फनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यदि हलफनामे में कोई कॉलम खली रह जाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करे। ऐसे नोटिस के पश्चात भी यदि कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में सफल नहीं रहता है, तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र को लिया नहीं जाएगा।
सहायक व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार और प्रचार और चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे खर्च पर कड़ी नजर रखें। व्यय अनुवीक्षण पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का ठीक ढंग से अध्ययन करते हुए प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित कई टीम के सदस्य व नोडल अधिकारी वहा मौजूद रहे।




