Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Water Crisis: हरियाणा के इस जिले में15 दिनों से नहीं मिला लोगों को पीने का पानी, त्रस्त गांववालों को कांग्रेस विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन

Haryana Water Crisis: हरियाणा के इस जिले में15 दिनों से नहीं मिला लोगों को पीने का पानी, त्रस्त गांववालों को कांग्रेस विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Water Crisis: हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बडाला में पिछले 15 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। इस गंभीर संकट को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मौके पर बुलाया, जिन्होंने बुधवार को गांव के जलघर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

पानी की गंभीर समस्या

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उन्हें हर 10-15 दिन में एक बार ही पानी की आपूर्ति मिलती है, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह भी पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जलघर के टैंक में भारी गंदगी है, घास उग आई है और पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। कई बार एसडीओ और सरपंच से टैंक की सफाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मौके पर ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाया। XEN संजीव त्यागी और SDO शीला देवी को ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर जलघर के एक कर्मचारी का तुरंत तबादला भी कर दिया गया।

Advertisement

विधायक पेटवाड़ ने गांव में एक नया ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवेल की सप्लाई को सीधे जलघर से जोड़ा जाएगा ताकि नहर के बंद होने की स्थिति में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के कार्य पर लगभग 20 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे जल्द मंजूरी दिलाई जाएगी।

पानी विवाद पर सरकार के साथ कांग्रेस

इस मौके पर पंजाब के साथ चल रहे पानी विवाद पर भी विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को 9000 क्यूसेक पानी देने से मना कर दिया गया है, जिससे प्रदेश में जल संकट गहरा गया है। खेत सूख रहे हैं, पशुओं के लिए भी पानी नहीं बचा, और आम जनता परेशान है।