Advertisement
Advertisement
होम / Haryana youth on online gaming bill 2025: ऑनलाइन मनी गेमिंग बिल-2025 पर क्या हैं हरियाणा के युवाओं की राय? जानें

Haryana youth on online gaming bill 2025: ऑनलाइन मनी गेमिंग बिल-2025 पर क्या हैं हरियाणा के युवाओं की राय? जानें

BY: • LAST UPDATED : August 22, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana youth on online gaming bill 2025: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर “ऑनलाइन मनी गेमिंग” यानी पैसों पर आधारित खेल, मनोरंजन से आगे बढ़कर लत का रूप लेने लगे। देशभर में लाखों परिवार इस आदत के कारण आर्थिक और सामाजिक संकट झेल रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल-2025 संसद में पारित किया गया है, जिसे लेकर हरियाणा के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।

लगभग 45 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन गेमिंग का उपयोग बेहद तेजी से बढ़ा। आंकड़ों के अनुसार, देश के लगभग 45 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे हुए हैं। केवल मध्यम वर्ग के परिवारों ने ही करीब 20 हजार करोड़ रुपये इन खेलों में गंवा दिए। इसके चलते कई जगह आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आईं, वहीं परिवारों में आर्थिक संकट और आपसी झगड़े भी बढ़े।

सरकार का कदम

इन गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल-2025 संसद में पारित किया। यह बिल पहले लोकसभा से पास हुआ और हाल ही में राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। बिल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन मनी गेमिंग की लत से बचाना और परिवारों को आर्थिक नुकसान से राहत दिलाना है।

भिवानी के युवाओं की राय

भिवानी के युवाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह बिल समय की मांग था क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग न केवल पैसे बर्बाद करवा रहा था बल्कि युवाओं को गलत दिशा में भी ले जा रहा था। युवाओं का कहना है कि सरकार का यह कदम उन्हें “ग़लत आदतों से बचाकर एक सुरक्षित भविष्य” की ओर बढ़ाएगा।

यहां देखें वीडियो

Advertisement