Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Youth Wrote Letter to PM Narendra Modi: भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा के युवाओं में जागा देशभक्ति का जज्बा, पीएम मोदी को पत्र लिख कहा- “बिना तनख्वा लिए देश की…”

Haryana Youth Wrote Letter to PM Narendra Modi: भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा के युवाओं में जागा देशभक्ति का जज्बा, पीएम मोदी को पत्र लिख कहा- “बिना तनख्वा लिए देश की…”

BY: • LAST UPDATED : May 10, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Youth Wrote Letter to PM Narendra Modi: हरियाणा के जींद के थुआ गांव में युवाओं में देशभक्ति का नया जज्बा दिखा। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच युवाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा कि वह बिना तनख्वा लिए देश की सेवा करना चाहते है।

पीएम से की ये अपील

पत्र में जींद के युवाओं ने लिखा कि हम भारत-पाक जंग में भारतीय सेना के साथ मिलकर बिना किसी वेतन के देश के लिए सेवा देना चाहते है। वह निस्वार्थ भाव से मां भारती की सेवा करना चाहते है। और अगर जंग में उनकी जान पर भी बन आती है तो वह उसके लिए भी तैयार है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी अगर हम देश के लिए कुछ कर पाए तो।

हिस्सा लेने की मांगी अनुमति

उन्होंने निवेदन किया है कि हमे भारत- पाक जंग में हिस्सा लेने की अनुमति दे और जंग के दौरान सेना के साथ सीमा रेखा पर भेजा जाए। हम इसके लिए किसी वेतन की मांग नहीं करेंगे।