




Health Department: अंबाला सिटी में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना के तहत दी जा रही सेवाओं का आंकलन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक टीम तीन वर्षों तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं की जांच करेगी। टीम में 13 कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें चार रिसर्च अधिकारी भी हैं।
टीम विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर यह देखेगी कि कौन सा केंद्र सबसे अच्छी और कौन सी सबसे खराब सेवाएं दे रहा है। इन रिपोर्टों को निदेशालय भेजा जाएगा ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके। टीम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना है। जिला अंबाला में कुल 24 सब सेंटर हैं, जिनमें आईसीएमआर की टीम 12 प्रकार की सेवाओं की जांच करेगी। इनमें गर्भवती महिलाओं की जांच, नवजात स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।
टीम मरीजों से समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी पूछेगी। इसी जानकारी के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाएगी। टीम 10 सबसे अच्छे और 10 सबसे खराब स्वास्थ्य केंद्रों का चुनाव करेगी। इसके बाद रिपोर्ट को निदेशालय में भेजा जाएगा, जहां पर आवश्यक सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
डॉ. सुखप्रीत सिंह, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना अंबाला, ने बताया कि यह कदम लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। तीन साल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रों की रिपोर्ट समय-समय पर भेजी जाएगी और डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सेवाओं में सुधार किया जा सके।
Haryana Politics: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरी खबर




