Advertisement
Advertisement
होम / Himachal Government: अयोग्य घोषित विधायकों की रोकी जाएगी पेंशन, संशोधन विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत

Himachal Government: अयोग्य घोषित विधायकों की रोकी जाएगी पेंशन, संशोधन विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत

BY: • LAST UPDATED : September 4, 2024

InKhabar Haryana, Himachal Government: हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित छह पूर्व विधायकों की पेंशन रोकने वाला संशोधन विधेयक मंगलवार को सदन में प्रस्तुत हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संशोधन विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया। विधानसभा सदस्यों के भत्ते एवं पेंशन के लिए संशोधन विधेयक पर अब सदन में चर्चा होगी।

किन लोगों की रुकी पेंशन

इस संशोधन विधेयक में की गई सिफारिशों के लागू होने के बाद 2 पूर्व विधायकों गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो की पेंशन बंद हो जाएगी, जबकि 4 अन्य पूर्व विधायकों धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर की इस टर्म की पेंशन रुक जाएगी। इस प्रस्तावित बिल के अनुसार, जिन्हें संविधान के शेड्यूल-10 के हिसाब से अयोग्य घोषित किया गया है। उनसे 14वीं विधानसभा के कार्यकाल की पेंशन व भत्तों की रिकवरी भी की जा सकती है।

महापौर ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की,चंडीगढ़ नगर निगम से जुड़े उठाए मुद्दे

Advertisement

छह सदन गैरहाजिर थे

बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त विधेयक को पास करने के दौरान सत्ता पक्ष के छह सदस्य सदन से गैरहाजिर रहे थे और उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था। इस आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान के प्रस्ताव पर इन छह सदस्यों के खिलाफ सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने का फैसला सुनाया था। कांग्रेस के 6 बागी विधायकों में चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो पहली बार विधायक बने थे।

इन 6 विधायकों की सीटों पर उप चुनाव भी हो चुके हैं। क्रॉस वोट करने वाले सभी पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। इनमें 4 विधायक जो दिसंबर 2022 में 5 साल के लिए चुन कर आए थे, जनता ने उन्हें उप चुनाव में घर बैठा दिया है। सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही चुनाव जीत पाए हैं।

नेता को कितनी मिलती है पेंशन

हिमाचल प्रदेश में जो नेता एक बार विधायक बन जाता है, उसे लगभग 93000 रुपए पेंशन मिलती है। इसी तरह जो नेता जितनी बार विधायक चुना जाता है, उसकी पेंशन में पांच-पांच हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ता जाता है। यानी जो 6 बार विधायक बन चुका है। उसकी पेंशन में 30 हजार अतिरिक्त यानी 1,23,240 रुपए हो जाती है। विधानसभा में विधेयक पारित होने पर इन विधायकों का 14वीं विधानसभा का कार्यकाल अवैध घोषित हो जाएगा। कांग्रेस इसे आसानी से पास भी करवा देगी, क्योंकि 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक है। इससे संशोधन बिल पास कराने में दिक्कत नहीं होगी।

हेल्थकेयर सेक्टर में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के एकॉर्ड अस्पताल को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड