Advertisement
Advertisement
होम / Hisar Police Statement on Jyoti Malhotra: हिसार पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में दिया ये चौकाने वाला बयान, प्रेस नोट में खोले सारे राज

Hisar Police Statement on Jyoti Malhotra: हिसार पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में दिया ये चौकाने वाला बयान, प्रेस नोट में खोले सारे राज

BY: • LAST UPDATED : May 22, 2025
Inkhabar Haryana, Hisar Police Statement on Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में हिसार पुलिस ने एक चौकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ज्योति पर लग रहे आरोपों ओर उसके पास से बरामद चीजों की जानकारी दी। ज्योति को 5 दिन पहले हिरासत में लिया गया था जिसके बाद हर एक दिन उस पर एक नए चौकाने वाले खुलासे हो रहे थे। अब हिसार पुलिस ने यूट्यूबर के बारे में एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। आइए विस्तार से जाने पूरी बात।

क्या है प्रेस नोट में?

जानकारी के मुताबिक, हिसार पुलिस अधीक्षक की तरफ से बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया जिसमें उन्होंने ज्योति पर लग रहे आरोपों और उसके पास मिली चीजों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 16 मई को 6 मई को ज्योति मल्होत्रा ​​पर 152 बीएनएस और ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ज्योति मल्होत्रा ​​कुछ पीआईओएस (पाकिस्तान उच्चायोग से जुड़े अधिकारी) के संपर्क में थी। उनसे कुछ जानकारियों का आदान-प्रदान हुआ था।

ज्योति के पाेस ये  इलेक्ट्रॉनिक चीजे हुई थी बरामद

हिसार पुलिस ने आगे बताया कि यूट्यूबर के पास 3 मोबाइल, 1 लैपटॉप और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजे भी बरामद हुई थी। हरकीरत वीजा सेवाएं प्रदान करता है। पुलिस ने हरकीरत के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हरकीरत को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्योति और हरकीरत से बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है, जहां तकनीकी जांच की जा रही है।