Advertisement
Advertisement
होम / Holiday Cancel in Haryana Health Department: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, सभी छुट्टियां रद्द

Holiday Cancel in Haryana Health Department: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, सभी छुट्टियां रद्द

BY: • LAST UPDATED : May 8, 2025
Inkhabar Haryana, Holiday Cancel in Haryana Health Department:  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इस निर्णय के पीछे संभावित आपात स्थिति से निपटने की तत्परता और स्वास्थ्य सेवाओं को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित रखने की मंशा बताई जा रही है।

ये निर्देश हुए जारी

स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से राज्य के सभी सिविल सर्जनों और प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि
  • कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और न ही किसी प्रकार की छुट्टी पर प्रस्थान करेगा।
  •  आगामी आदेशों तक किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
  • यदि किसी कर्मचारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता हो, तो उसे स्वास्थ्य महानिदेशक से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

एहतियात के तौर पर लिया गया फैसला

चिट्ठी में कहा गया है कि यह निर्णय वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में बढ़े तनाव के कारण राज्य सरकार किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और स्वास्थ्य विभाग इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य इकाइयों पर लागू होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।