Advertisement
Advertisement
होम / Holiday Cancel of Fire Brigade in Haryana: बॉर्डर पर तनाव के बीच अलर्ट मोड पर देश, अंबाला फायर ब्रिगेड की छुट्टियां रद्द, अधिकारी बोले– “पूरी तैयारी में हम”

Holiday Cancel of Fire Brigade in Haryana: बॉर्डर पर तनाव के बीच अलर्ट मोड पर देश, अंबाला फायर ब्रिगेड की छुट्टियां रद्द, अधिकारी बोले– “पूरी तैयारी में हम”

BY: • LAST UPDATED : May 9, 2025
Inkhabar Haryana, Holiday Cancel of Fire Brigade in Haryana: देश एक बार फिर युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है। पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे ड्रोन हमलों और आतंकवादी गतिविधियों के चलते देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस क्रम में फायर ब्रिगेड विभाग को भी पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ड्रोन हमलों और आतंकी नरसंहार के बाद बढ़ा तनाव

पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी गहरा गया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी हमले किए गए, लेकिन भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस युद्ध जैसे हालात के बीच सरकार ने पूरे देश में अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

फायर ब्रिगेड पूरी तरह सतर्क

अंबाला फायर ब्रिगेड के अधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि विभाग की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी कर्मचारियों को स्टेशन छोड़ने से मना किया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर चल रहे तनाव को देखते हुए हमने छुट्टियां और रेस्ट दोनों बंद कर दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए पूरी टीम तैयार है। उन्होंने बताया कि अंबाला फायर स्टेशन पर कुल 14 गाड़ियां हैं, जो सभी आवश्यक उपकरणों से लैस हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यदि कहीं भी कोई दुर्घटना होती है, तो फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

Advertisement