Advertisement
Advertisement
होम / HSSC chairman Himmat Singh on CET: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने CET नॉर्मलाइजेशन पर मांगे सुझाव, दी ये बड़ी चेतावनी

HSSC chairman Himmat Singh on CET: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने CET नॉर्मलाइजेशन पर मांगे सुझाव, दी ये बड़ी चेतावनी

BY: • LAST UPDATED : August 8, 2025
Inkhabar Haryana, HSSC chairman Himmat Singh on CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 को लेकर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले जनभागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश साझा करते हुए उम्मीदवारों से इस विषय पर वैध और व्यावहारिक सुझाव मांगे हैं।

नॉर्मलाइजेशन को लेकर उठ रहे सवाल

हाल के दिनों में CET 2025 परीक्षा को लेकर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और भ्रांतियां सामने आई हैं। अनेक उम्मीदवारों ने इस विषय पर सवाल उठाए हैं कि एक से अधिक शिफ्टों में हुई परीक्षा में विभिन्न पेपरों के कठिनाई स्तर के कारण अंतिम मेरिट में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए आयोग किस पद्धति को अपनाएगा।

सुझाव देने के लिए आयोग की अपील

इस संदर्भ में आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने साफ किया है कि आयोग किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी हितधारकों की राय जानना चाहता है। उन्होंने एक Google Form लिंक साझा करते हुए कहा है कि यदि किसी उम्मीदवार या विशेषज्ञ के पास कोई बेहतर सुझाव है जो कि कानूनी रूप से मान्य और व्यावहारिक हो, तो वह सुझाव इस लिंक के माध्यम से भेज सकता है।

सुझाव भेजने के लिए लिंक: https://forms.gle/5DmWJAKmpcozUPED8

Advertisement

अध्यक्ष का भरोसा

हिम्मत सिंह ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि आयोग आप सभी के साथ है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और किसी को भी भविष्य में कोई शिकायत नहीं होगी। उन्होंने उम्मीदवारों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

कोर्ट केस के नाम पर चंदा वसूली से सावधान रहने की चेतावनी

साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों को एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर सचेत किया है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे धोखाधड़ी करने वाले तत्व सक्रिय हैं, जो CET 2025 परीक्षा को लेकर कोर्ट केस करने के नाम पर चंदा वसूलने में लगे हैं।

अध्यक्ष हिम्मत सिंह की चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग, जो स्वयं वकील नहीं होते, फर्जी कोर्ट केस का झांसा देकर उम्मीदवारों से पैसे वसूलते हैं। वे या तो कोई केस दाखिल ही नहीं करते या फिर बिना किसी तथ्य के कमजोर याचिकाएं दाखिल कर देते हैं, जिससे उम्मीदवारों को कोई लाभ नहीं होता। कई बार पैसे लेकर ये लोग गायब हो जाते हैं और उम्मीदवारों के साथ वित्तीय और मानसिक शोषण होता है।

हिम्मत सिंह ने दी ये सलाह

चेतावनी के साथ-साथ उन्होंने सलाह दी कि ऐसे किसी भी ग्रुप या व्यक्ति के बहकावे में न आएं जो कोर्ट केस के नाम पर 500-600 रुपये इकट्ठा कर रहा हो। आपके जैसे हजारों उम्मीदवारों से पैसे लेकर ये लोग लाखों की धोखाधड़ी कर सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर, कानूनी सलाह लेकर ही कदम उठाएं।

Bhupinder Hooda on SYL Canal Dispute: “आंखों में धूल झोंकने का”, भूपेंद्र हुड्डा ने SYL मुद्दे पर बार-बार हो रही हरियाणा-पंजाब की बैठकों पर उठाए बड़े सवाल