Advertisement
Advertisement
होम / HTET Answer Key 2025: HTET परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, आंसर की हुई रिलीज़, यहां देखें कैसे करे डाउनलोड स्टेप बाय स्टेप

HTET Answer Key 2025: HTET परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, आंसर की हुई रिलीज़, यहां देखें कैसे करे डाउनलोड स्टेप बाय स्टेप

BY: • LAST UPDATED : August 1, 2025
Inkhabar Haryana, HTET Answer Key 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने एचटीईटी 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। HTET की यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इसमें तीन स्तर — लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT), और लेवल 3 (PGT) की परीक्षाएं ली गई थीं।

HTET 2025: बारिश भी नहीं रोक सकी HTET अभ्यर्थियों का जज़्बा, पुलिस ने भी निभाई मुस्तैदी से ड्यूटी

सभी लेवल के आंसर की हुई जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी तीनों लेवल (PRT, TGT, PGT) की उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। लेवल 1 (PRT) की उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT) की उत्तर कुंजी विषयवार (Subject-wise) रूप में देखी जा सकती है।

Advertisement

HTET उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 👉 bseh.org.in

2. होमपेज पर “Announcements” सेक्शन में जाएं।

3. वहां “AnswerKeyHTET24” या इसी तरह के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब HTET 2025 की सभी लेवल की उत्तर कुंजी लिस्ट के रूप में खुल जाएगी।

5. अपने अनुसार लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT), या लेवल 3 (PGT) का चयन करें।

6. संबंधित लिंक पर क्लिक कर उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा

अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए बोर्ड की ओर से अलग से लिंक और तारीख जारी की जाएगी। आपत्ति सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम जारी होंगे।