Inkhabar Haryana, HTET Exam 2025: हरियाणा के चरखी-दादरी से बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जब HTET के एग्जाम के लिए हर कोई अपने- अपने परिक्षा केंद्रों के लिए रवान हो रहा था। उसी वक्त जिले के DC भी परिक्षा केंद्रों के निरक्षण के लिए निकले जब सुबह- सुबह उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई।
क्या हैं पूरा मामला?
जिले के उपायुक्त मुनीश शर्मा HTET परीक्षा के मद्देनज़र विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकले थे। प्रशासन की यह नियमित प्रक्रिया थी, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। सुबह के समय वे दादरी से मौड़ी गांव की ओर जा रहे थे, जब यह अप्रत्याशित घटना घटी। उपायुक्त की गाड़ी जैसे ही मौड़ी गांव के पास पहुंची, पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी के पीछे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद स्टाफ तुरंत सतर्क हो गया और सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति का आकलन करने लगे।
जब उपायुक्त ने सामने से बातचीत की, तो सामने आया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी में एक HTET की अभ्यर्थी अपने पति के साथ सवार थी। दोनों रानीला गांव से परीक्षा देने के लिए मौड़ी स्थित सीबीएस स्कूल जा रहे थे। अभ्यर्थी के पति ने बताया कि वे मोबाइल पर Google Maps की मदद से परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख रहे थे, जिससे उनका ध्यान भटक गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डीसी की गाड़ी से जा टकराई।
हादसे के बाद भी परिक्षा की दी अनमति
इस अप्रत्याशित दुर्घटना के बावजूद, उपायुक्त मुनीश शर्मा ने स्थिति को बेहद संयम और संवेदनशीलता से संभाला। उन्होंने अभ्यर्थी और उसके पति से पहले उनकी कुशलक्षेम पूछी और फिर उन्हें समझाया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है।
इसके बाद उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा केंद्र की ओर रवाना होने की अनुमति दे दी ताकि अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए।