Inkhabar Haryana, HTET Exam 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का आज गुरुग्राम में दूसरा दिन है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल रहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है, जिसमें हजारों परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
कल हुई एक शिफ्ट की परीक्षा
30 जुलाई को HTET का पहला दिन था, जिसमें केवल एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान कुल 40 परीक्षा केंद्रों पर 12,327 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। प्रशासनिक निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
आज दो शिफ्टों में परीक्षा
आज, 31 जुलाई को HTET परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में हो रही है। पहली शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और 12:30 बजे तक चलेगी। इसमें 10,334 परीक्षार्थी 34 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। दूसरी शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 5:30 बजे तक चलेगी। इसमें 69 परीक्षा केंद्रों पर 20,122 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम
- परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल ने कड़े इंतजाम किए हैं।
- सभी परीक्षा केंद्रों की 500 मीटर की परिधि में आम लोगों के जमावड़े पर रोक लगाई गई है।
- परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर और अन्य नकल उपकरणों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।
प्रतिबंधित वस्तुएं
सभी परीक्षार्थियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित वस्तुएं बिलकुल न लाएं:
- धातु की वस्तुएं जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, ब्रोच आदि
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर
- कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, प्लास्टिक पाउच, कागज या कोई भी लिखित सामग्री
HTET 2025 Exam: सख्त चेकिंग के बाद HTET एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को भेजा गया परिक्षा केंद्र के अंदर, हर स्तर पर प्रशासन की पैनी नजर