Advertisement
Advertisement
होम / HTET Result 2025: HTET रिजल्ट जल्द होंगे घोषित, 40 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच 25-26 अगस्त को

HTET Result 2025: HTET रिजल्ट जल्द होंगे घोषित, 40 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच 25-26 अगस्त को

BY: • LAST UPDATED : August 24, 2025
Inkhabar Haryana, HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) जुलाई 2025 के परिणाम का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले अंतिम चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक जांच बाकी है, जिसे 25 और 26 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
Gurugram Municipal Corporation: गुरुग्राम में अवैध इमारतों पर बड़ी कार्रवाई, अगले सप्ताह से 500 भवनों पर चलेगा निगम काे पीला पंजा

इस वर्ष 30 और 31 जुलाई को तीनों लेवल की परीक्षाओं में कुल 3,31,041 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 40 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं। औसतन इस बार परिणाम करीब 13 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष का औसत परिणाम 14.52 प्रतिशत रहा था।

बोर्ड चेयरमैन का बयान

एचबीएसई के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परिणाम घोषित करने से पहले मैरिट में आए सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन करवाना आवश्यक है। इसके लिए बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों को एसएमएस, ई-मेल और बोर्ड वेबसाइट के माध्यम से सूचना भेज दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जांच राज्य के सभी 22 जिला मुख्यालयों और भिवानी स्थित बोर्ड कार्यालय में की जाएगी। साथ ही, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अपने नजदीकी जिलों में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

बायोमैट्रिक पहचान के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

उत्तीर्ण मानक

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) हासिल करने होंगे।
  • अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 82 अंक (55%) प्राप्त करने पर उत्तीर्ण माना जाएगा।

परीक्षा का स्वरूप

  • लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक, PRT): 62,244 अभ्यर्थी
  • लेवल-2 (टीजीटी, कक्षा VI-VIII): 1,68,278 अभ्यर्थी
  • लेवल-3 (पीजीटी, कक्षा IX-XII): 1,00,519 अभ्यर्थी

करीब 80 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

 

कब आएंगे परिणाम?

बोर्ड चेयरमैन ने संकेत दिया कि बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया 26 अगस्त तक पूरी होने के बाद, 29 या 30 अगस्त के आसपास किसी भी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।