Advertisement
Advertisement
होम / Illegal Bangladeshi and Rohingya in Haryana: हरियाणा में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासी पर पुलिस का छापा, जानें पूरा मामला

Illegal Bangladeshi and Rohingya in Haryana: हरियाणा में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासी पर पुलिस का छापा, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : May 21, 2025
Inkhabar Haryana, Illegal Bangladeshi and Rohingya in Haryana: हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया हैं जहां वह राज्य के हर जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रहे है। जिससे उन्हें वहां के वैध और अवैध निवासी का पता चले। सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासी के बारे में पता चला जो कि वहां अवैध रुप से रह रहे थे। यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के लिए है, जिसके द्वारा देश में घुसपैठियों को चिन्हित किया जा सके।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ASI प्रदीप कुमार की अगुवाई में सिटी थाना पुलिस के अलग- अलग इलाकों में बसे झुग्गियों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने वहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की और उनके पहचान के लिए दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को आशंका थी कि कई लोग भारत में फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे है। इसलिए दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
जांच में अगर किसी की आईडी या अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें देश से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए तनाव और देश की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां ​​पूरी तरह सतर्क हैं। इसी के चलते भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों खासकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों से हो रही पूछताछ

ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासियों की पहचान के लिए गहन पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की सुरक्षा से जुड़ा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लिए गए दस्तावेजों की सत्यता की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। अगर वे वैध तरीके से भारत में नहीं रह रहे हैं तो उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।