Advertisement
Advertisement
होम / Independence Day Flag Hoisting List of Haryana: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम की संशोधित सूची हुई जारी, जानें कौन से मंत्री कहां फहराएंगे तिंरगा

Independence Day Flag Hoisting List of Haryana: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम की संशोधित सूची हुई जारी, जानें कौन से मंत्री कहां फहराएंगे तिंरगा

BY: • LAST UPDATED : August 13, 2025

Inkhabar Haryana, Independence Day Flag Hoisting List of Haryana: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा में ध्वजारोहण कार्यक्रमों के लिए स्थानों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सरकार ने संशोधित सूची जारी करते हुए इस बार विधायकों के नाम भी शामिल किए हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और मंत्री अपने-अपने निर्धारित जिलों में तिरंगा फहराएंगे।

संशोधित सूची के अनुसार

  • राज्यपाल प्रोफ़ेसर असीम कुमार घोष अंबाला में ध्वजारोहण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में तिरंगा फहराएंगे।
  • सांसद कार्तिकेय शर्मा बादली में ध्वजारोहण करेंगे।
  • विधायक शक्ति रानी शर्मा कालका में ध्वजारोहण करेंगी।
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कुरुक्षेत्र में तिरंगा फहराएंगे।
  • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल महेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे।
  • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा फ़तेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
  • राज्य मंत्री राजेश नागर सिरसा में तिरंगा फहराएंगे।
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी हिसार में ध्वजारोहण करेंगे।
  • कैबिनेट मंत्री आरती राव नूह में तिरंगा फहराएंगी।
  • कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगी।