Advertisement
Advertisement
होम / India Pakistan Conflict Press Briefing: भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग, पाकिस्तान को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- “हमारी लड़ाई आतंकवाद…”

India Pakistan Conflict Press Briefing: भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग, पाकिस्तान को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- “हमारी लड़ाई आतंकवाद…”

BY: • LAST UPDATED : May 12, 2025
Inkhabar Haryana, India Pakistan Conflict Press Briefing: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई मध्यस्थता को लेकर भारतीय सेना के एयर मार्शल ए.के भारती ने प्रेस ब्रीफिंग सोमवार को की। इस दौरान भारतीय वायुसेना और थलसेना के शीर्ष अधिकारियों ने न केवल बीते दिनों के घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि भारत की लड़ाई पाकिस्तान से नहीं, बल्कि आतंकवाद और उसके संरचकों से है।

हमारी लड़ाई आतंकवाद से- ए.के. भारती

भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल ए.के. भारती ने मीडिया को संबोधित करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे से थी, न कि पाकिस्तानी सेना से। यह दुखद है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करते हुए आतंकवादियों का पक्ष लिया, जिससे हमें जवाब देना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि 7 मई को भारतीय वायुसेना ने जो लक्ष्य साधे, वे विशुद्ध रूप से आतंकवादी ठिकाने थे। इन हमलों में किसी भी प्रकार की असैन्य या पाकिस्तानी सैन्य संरचना को निशाना नहीं बनाया गया।

एयर डिफेंस सिस्टम बना देश की सुरक्षा का अभेद्य किला

एयर मार्शल भारती ने भारत के वायु सुरक्षा ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली एक ठोस चट्टान की तरह खड़ी थी और दुश्मन के लिए उसे भेद पाना असंभव था। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली एकीकृत और स्तरित थी, जिसमें वायुसेना के साथ-साथ नौसेना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

ऑपरेशन ‘सिंदूर की रणनीतिक बारीकियों पर भी डाला प्रकाश

भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की रणनीतिक बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस ऑपरेशन को उस पृष्ठभूमि में समझना होगा, जहां पिछले कुछ वर्षों में आतंकी गतिविधियों ने आम नागरिकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि 2024 में शिवखोड़ी मंदिर के तीर्थयात्रियों और अप्रैल 2025 में पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हमले इस बात का संकेत थे कि आतंक अब सीमाएं लांघ चुका है। हमारी कार्रवाई सीमाओं का उल्लंघन किए बिना की गई, परंतु हमें ज्ञात था कि जवाबी हमला पाकिस्तान की वायुसेना की ओर से सीमा पार से ही होगा। इसलिए हमने एयर डिफेंस की मजबूत तैयारी की थी, और वह पूरी तरह कारगर साबित हुई।

भारत पूरी तरह सतर्क और तैयार

एयर मार्शल भारती ने प्रेस को यह आश्वासन भी दिया कि भारत के सभी सैन्य अड्डे और ऑपरेशनल सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं और अगली कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

रामचरित मानस का संदर्भ उठाया

प्रेस ब्रीफिंग का समापन एयर मार्शल भारती ने एक सशक्त सांस्कृतिक संदर्भ के साथ किया। उन्होंने रामचरित मानस की एक प्रसिद्ध पंक्ति उद्धृत करते हुए कहा कि विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होय न प्रीति। और फिर जोड़ा कि समझदार के लिए इशारा काफी है।