Advertisement
Advertisement
होम / International Trade fair: “हरियाणा न केवल भारत के…”, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राव नरबीर सिंह का संदेश

International Trade fair: “हरियाणा न केवल भारत के…”, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राव नरबीर सिंह का संदेश

BY: • LAST UPDATED : November 18, 2024

Inkhabar Haryana, International Trade fair: नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हरियाणा मंडप में उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेश की प्रगति और समृद्धि पर जोर देते हुए राज्य के महत्व को रेखांकित किया हैं।

IITF: दिल्ली में 43वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का हुआ आगाज

 

Advertisement

हरियाणा भारत के सम्पन्न राज्यों में से एक

राव नरबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा न केवल भारत के सबसे सम्पन्न राज्यों में से एक है, बल्कि यह आशाओं और अवसरों की धरा भी है। हरियाणा का भारत के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का विकास देश के विकास से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। जब हरियाणा आगे बढ़ेगा, तब भारत भी समृद्ध और सशक्त होगा।

मंत्री ने इस बात पर विश्वास जताया कि “विकसित भारत- विकसित हरियाणा” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जो न केवल राज्य की बल्कि पूरे देश की समृद्धि और सशक्तिकरण को नई दिशा देंगे।

राज्य की विकास यात्रा लगातार तेज

मंत्री राव नरबीर सिंह ने राज्य की उद्योगों, कृषि और शहरी विकास में हो रही प्रगति की ओर भी संकेत किया। हरियाणा में निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा लगातार तेज हो रही है और यह व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए नई संभावनाएं पैदा कर रहा है।

 

National Health Mission: हरियाणा में जल्द ही NHM के तहत होगीं इतनी भर्ती