




Inkhabar Haryana, Jagjit Singh Dallewal: खनौरी बॉर्डर पर पिछले 13 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी किडनी सेकंड स्टेज पर पहुंच चुकी है और लगभग पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है।
जगजीत सिंह डल्लेवाल की नियमित जांच कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। उनकी तबीयत हर दिन और बिगड़ती जा रही है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति अगले दो दिनों तक ऐसी ही रही, तो उनकी हालत और भी गंभीर हो सकती है।
जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों के मुद्दों को लेकर पिछले 13 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी यह लड़ाई सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नज़रअंदाज करने के खिलाफ है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द अनशन खत्म करने की सलाह दी है।




