Advertisement
Advertisement
होम / Jhajjar News: झज्जर के साधारण परिवार की बेटी की असाधारण उपलब्धि, UPSC में रैंक हासिल कर बनाया इतिहास

Jhajjar News: झज्जर के साधारण परिवार की बेटी की असाधारण उपलब्धि, UPSC में रैंक हासिल कर बनाया इतिहास

BY: • LAST UPDATED : January 22, 2025

Inkhabar Haryana, Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले के छोटे से गांव सेहलंगा की बेटी मुस्कान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 72वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। मुस्कान का यह सफर साधारण परिवार से असाधारण सफलता तक पहुंचने की कहानी है। वर्तमान में मुस्कान गुजरात में अपनी ट्रेनिंग कर रही हैं।

 अधिकारी बनने का सपना देखा

मुस्कान के पिता विकास और दादा उसे डॉक्टर या इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन मुस्कान ने बचपन से ही बड़े अधिकारी बनने का सपना देखा। उसने अपने परिवार से कहा, “मैं इससे भी बड़ा अधिकारी बनूंगी,” और अपने सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया। मुस्कान के परिवार ने उसकी इच्छाओं का सम्मान किया और उसे अपने तरीके से आगे बढ़ने की पूरी छूट दी।

सोशल मीडिया और खेल से दूरी

मुस्कान को बचपन से ही पुस्तकें पढ़ने का शौक था। उनकी मां ने बताया कि वह अपने दादा और चाचा से हमेशा किताबें गिफ्ट में मांगती थी। यूपीएससी की तैयारी के दौरान मुस्कान ने 13-14 घंटे पढ़ाई की। वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहीं और खेलों में भी उनकी खास रुचि नहीं थी। हालांकि, स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में वह डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेती थीं।

Advertisement

परिवार की सोच और समर्थन बना प्रेरणा

मुस्कान की दादी ने बताया कि उनके समय में बेटियों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। उन्होंने मुस्कान को पढ़ाई के लिए पूरी आजादी दी और हर कदम पर उसका समर्थन किया। परिवार ने मुस्कान पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया और उसे अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया।

गांव और क्षेत्र का बढ़ाया मान

झज्जर के सेहलंगा गांव की इस बेटी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। मुस्कान के पिता ने कहा कि आज हमारी बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। वह न केवल हमारे सपनों को पूरा कर रही है, बल्कि समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।