Advertisement
Advertisement
होम / Jhajjar News: झज्जर के बेरी गांव में कादयान खाप की महापंचायत, रात की शादियों और डीजे पर लगा रोक, जानें क्यों उठाया यें कदम

Jhajjar News: झज्जर के बेरी गांव में कादयान खाप की महापंचायत, रात की शादियों और डीजे पर लगा रोक, जानें क्यों उठाया यें कदम

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024

Inkhabar Haryana, Jhajjar News: झज्जर जिले के बेरी गांव में कादयान खाप की महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें खाप के 16 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान राजपाल कादयान ने की। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते नशे, अपराध और शादियों में हो रही अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महापंचायत में कई अहम निर्णय लिए गए।

महापंचायत के मुख्य निर्णय

महापंचायत में कादयान खाप ने चार प्रमुख फैसले लिए, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक समरसता और शांति बनाए रखना है:

  •  रात की शादियों पर प्रतिबंध: पंचायत ने निर्णय लिया कि खाप के 16 गांवों में रात के समय होने वाली शादियों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। केवल दिन के समय में ही शादियों का आयोजन किया जाएगा।
  • डीजे बजाने पर रोक: शादियों और अन्य कार्यक्रमों में डीजे के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि शोर-शराबे और विवादों से बचा जा सके।
  •  शराब के ठेकों को गांव की सीमाओं से दूर करना: महापंचायत ने यह भी फैसला लिया कि इन गांवों की सीमाओं से शराब के ठेकों को हटाने के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।
  • नशा और अपराध के खिलाफ अभियान: युवाओं को नशे और अपराध से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

पिछली घटनाओं से लिया सबक

प्रधान राजपाल कादयान ने बताया कि हाल ही में एक घटना में डीजे पर बहस के दौरान गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस तरह की घटनाओं से बचने और शादियों को शांतिपूर्ण और आनंददायक बनाने के लिए ये फैसले जरूरी हो गए थे।

Advertisement

 

युवाओं के लिए शिक्षा और खेल को प्रोत्साहन

कादयान खाप ने यह भी निर्णय लिया कि युवाओं को शिक्षा और खेल की तरफ प्रेरित करने के लिए प्रत्येक गांव में विशेष अभियान चलाया जाएगा। खेल और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को खाप की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

 

प्रशासन से सहयोग की अपील

महापंचायत के बाद कादयान खाप के प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया और पुलिस उपायुक्त लोगेश से मुलाकात की। उन्होंने नशा और अपराध को रोकने तथा शराब के ठेकों को दूर करने में प्रशासन का सहयोग मांगा।

 

 

Mega PTM: 28 दिसंबर को हरियाणा के सरकारी स्कूलों में होगा मेगा पीटीएम का आयोजन