Advertisement
Advertisement
होम / Kaithal News: धान की खरीद न होने पर किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

Kaithal News: धान की खरीद न होने पर किसानों ने पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

BY: • LAST UPDATED : October 7, 2024

Kaithal News: हरियाणा में कैथल जिले के पूंडरी-राजौंद मार्ग पर किसानों ने धान की खरीद न होने पर जाम लगा दिया। अनाज मंडी पाई में किसानों ने मंडी का गेट बंद कर विरोध जताया। किसानों का कहना था कि 27 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। धान की कटाई का समय चल रहा है, और किसान दिनभर मंडी में खरीद एजेंसियों का इंतजार कर रहे हैं।

पूरी दोपहर लगा रहा जाम

किसानों ने दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाया, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। किसान महेंद्र सिंह, रोहतास, दिलबाग, संजीव, धर्म सिंह, जयदेव, मोहित और अमन ने बताया कि वे धान बेचने के लिए पिछले कई दिनों से मंडी में आ रहे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने हटाया जाम

घटना की सूचना पर मार्केट कमेटी के सचिव जोगिंद्र सिंह और थाना पूंडरी के प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। शाम करीब 5 बजे के बाद, अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटाया। सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वे डीएफएससी विभाग में गए थे, जहां अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन राइस मिल अलॉट करने की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही राइस मिल का आवंटन पूरा होगा, धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सोमवार से खरीद का काम शुरू हो जाएगा।

Advertisement

Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, बोले- “गांव में ज्यादा, शहरों में हुआ कम मतदान…”