Advertisement
Advertisement
होम / Kalka MLA on Forest Department: अवैध खनन पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा के निर्देश के बाद बड़ी कार्यवाही

Kalka MLA on Forest Department: अवैध खनन पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा के निर्देश के बाद बड़ी कार्यवाही

BY: • LAST UPDATED : November 7, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Kalka MLA on Forest Department: अवैध खनन पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ी कार्यवाही की है। वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया, जो अवैध खनन से भरी हुई थी।

Manohar Lal Khattar: शिमला पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह पीटर हॉफ में धूमधाम से हुआ स्वागत

Advertisement

अवैध खनन पर किया बड़ा प्रहार

इस अभियान में वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर अवैध खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया। यह कार्रवाई विधायक शक्ति रानी शर्मा के सख्त निर्देशों के बाद की गई, जिनके लगातार प्रयासों से प्रशासन अब अवैध खनन पर सख्त नियंत्रण लगाने के लिए मुस्तैद हो गया है।

अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

फारेस्ट विभाग ने इस ट्रैक्टर को पकड़कर अवैध खनन की स्थिति को उजागर किया, जो इलाके में अवैध रूप से खनन कर रहे माफियाओं की सक्रियता को दर्शाता है। इससे पहले, विधायक शक्ति रानी शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों की सुरक्षा हो सके।

माफियाओं के खिलाफ अभियान रहेंगा जारी

बता दें कि, यह कार्यवाही एक संकेत है कि स्थानीय प्रशासन अब अवैध खनन और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर गंभीर है। विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है और ऐसे माफियाओं के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि अवैध खनन के मामलों को जल्द से जल्द नष्ट किया जा सके।

Panchkula News: नई डिप्टी कमिश्नर मोनिका गुप्ता पहुंची जिला सचिवालय, किया सरप्राइज़ इंस्पेक्शन

Advertisement

लेटेस्ट खबरें