Advertisement
Advertisement
होम / Kalka MLA Shakti Rani Sharma: विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कालका विधानसभा को दी करोड़ों की सौगात, लंबे समय से से उठ रही थी ये मांग

Kalka MLA Shakti Rani Sharma: विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कालका विधानसभा को दी करोड़ों की सौगात, लंबे समय से से उठ रही थी ये मांग

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025

Inkhabar Haryana, Kalka MLA Shakti Rani Sharma: कालका विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। सोमवार को क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात मिली जब कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने बडोना कलां से समलेहड़ी तक नई सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह सड़क 3 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी और आगामी छह महीनों में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक शक्ति रानी शर्मा ने किया सड़क कार्य का शुभारंभ

इस सड़क को “कल्लू बाबा सड़क मार्ग” के नाम से जाना जाएगा, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक आस्था से भी जुड़ा हुआ है। वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। सोमवार को शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर सड़क कार्य का शुभारंभ विधायक शक्ति रानी शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भाऊ ने किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये सड़क क्षेत्रीय विकास के लिए मजबूत आधारशिला- विधायक

विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क न केवल गांवों को जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी एक मजबूत आधारशिला रखेगी। भाजपा सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का एक साक्षात उदाहरण है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से बडोना कलां, समलेहड़ी और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सड़क समय पर पूरी की जाएगी।

यहां देखें वीडियो

ये गणमान्य लोग थे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्थानीय जनता ने इस परियोजना को लेकर हर्ष और संतोष व्यक्त किया। लोगों ने इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतबीर राणा, कमल अग्रवाल, अशोक चौधरी (समलेहड़ी), अनिल शर्मा, सरपंच बलजीत सैनी, बांत समलेहड़ी, पिंकी शर्मा, मदन धीमान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।