Advertisement
Advertisement
होम / Kangra Carnival 2024: कांगड़ा वैली कार्निवाल 21 सितंबर से 06 अक्तूबर तक होगा, बाॅलीवुड और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

Kangra Carnival 2024: कांगड़ा वैली कार्निवाल 21 सितंबर से 06 अक्तूबर तक होगा, बाॅलीवुड और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

Inkhabar Haryana, Kangra Carnival 2024: धर्मशाला में 21 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच पुलिस मैदान  कांगड़ा वैली कार्निवाल का आयोजन होगा। कार्निवाल के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्निवाल के दौरान लोगों की खरीदारी के लिए दुकानें भी लगाई जाएंगी, दूसरी ओर रात को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी होगा। जिसमें बाॅलीवुड के साथ-साथ हिमाचली कलाकार भी धमाल मचाएंगे।

विधानसभा के कारण सितंबर में होगा उत्सव

गौरतबतलव है कि धर्मशाला में ग्रीष्मोत्सव पहले गर्मियों के दिनों में होता था, लेकिन काफी समय से इसका आयोजन नहीं हो रहा। लगभग दस साल के बाद गत वर्ष जून में कांगड़ा वैली कार्निवाल का आयोजन हुआ, लेकिन इस बार यह उत्सव विधानसभा उपचुनाव के कारण नहीं हो पाया। इसके चलते जिला प्रशासन ने अब कांगड़ा घाटी कार्निवाल के आयोजन का निर्णय लिया है, ताकि लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ जिला प्रशासन को राजस्व भी प्राप्त हो सके। इसके लिए पुलिस मैदान में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार स्वदेशी उत्पाद, बाहरी राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन और झूलों आदि का लुत्फ इस कार्निवाल के दौरान लोग उठा सकेंगे।

पर्यटकों की लगेगीं भीड़

सितंबर माह के अंत में धर्मशाला में कांगड़ा घाटी कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। सितंबर माह के अंत में धर्मशाला में पर्यटकों की आमद शुरू हो जाती है। कार्निवाल के दौरान लोगों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था रहेगी और कार्यक्रम के दौरान रात को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी होगा, जिसमें बाॅलीवुड के साथ-साथ हिमाचली कलाकार भी धमाल मचाएंगे। हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा।

Advertisement