Advertisement
Advertisement
होम / Kanina News: कनीना में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का 3 दिन का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Kanina News: कनीना में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का 3 दिन का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

BY: • LAST UPDATED : January 2, 2025
Inkhabar Haryana, Kanina News: दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम कनीना के कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यवाही से नाखुश होकर तीन दिन का धरना शुरू किया है। यह धरना घटना के विरोध में है, जिसमें कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया था और पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई है। धरने में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे धरने को और भी लंबा करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

घटना 16 दिसंबर 2024 की है, जब कनीना बिजली बोर्ड की टीम गांव मोड़ी के पास टोलवा की ढाणी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया और पथराव कर सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही, लाइनमैन का मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसमें बिजली चोरी की वीडियो ग्राफी थी। इस हमले में कई कर्मचारियों को चोटें आई थीं।

पुलिस ने केवल 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि उन्होंने पूरी घटना की वीडियो पुलिस को सौंपी थी। इसके बावजूद पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अपना धरना जारी रखेंगे और इसे बढ़ाने का भी संकेत दिया है।

Advertisement

कर्मचारियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

धरने के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल अपनी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए है। धरने में भाग लेने वाले कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी हालत में आरोपियों को बख्शने का नहीं सोच रहे हैं और पूरी तरह से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।