Advertisement
Advertisement
होम / Karnal fake kidnapping case: हरियाणा में दिनदहाड़े हुई किडनैपिंग का हुआ सनसनीखेज खुलासा, मामला जान पुलिस भी रह गई दंग

Karnal fake kidnapping case: हरियाणा में दिनदहाड़े हुई किडनैपिंग का हुआ सनसनीखेज खुलासा, मामला जान पुलिस भी रह गई दंग

BY: • LAST UPDATED : August 13, 2025
Inkhabar Haryana, Karnal fake kidnapping case: हरियाणा के करनाल में एक दिनदहाड़े युवती के किडनैपिंग का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। लेकिन इस कहानी ने बुधवार को नाटकीय मोड़ ले लिया, जब कथित पीड़िता ने खुद एक वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

क्या हैं पूरा मामला?

मामला तब शुरू हुआ जब युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को घर के सामने से जबरन उठा लिया गया है। उनके मुताबिक, 12 साल की एक लड़की घर पर कमरा देखने के बहाने आई थी और गली में खड़ी उनकी बेटी से बात कर रही थी। तभी पास खड़ी एक कार से दो युवक निकले, उन्होंने बेटी को थप्पड़ मारकर कार में डाल लिया और मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने यह भी बताया कि 12 नवंबर को युवती की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले यह वारदात हो गई। यहां तक कि युवती को छुड़ाने गए एक व्यक्ति के साथ आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। हर जगह आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं।

Advertisement

सच्चाई का हुआ खुलासा

कई घंटों की तलाश के बाद अचानक सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने साफ कहा कि उसकी कोई किडनैपिंग नहीं हुई थी। वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि उसके घरवाले उसकी जबरदस्ती शादी कराना चाहते थे, जिससे बचने के लिए वह खुद अपने पसंदीदा लड़के के पास चली गई। उसने यह भी बताया कि उसने अब उसी लड़के से शादी कर ली है और वह उसके साथ ही रहना चाहती है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सदर बाजार चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती। मामला जांच के अधीन है। युवती को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल किडनैपिंग के आरोप में दर्ज केस की तफ्तीश जारी है।