Advertisement
Advertisement
होम / Kartikeya Sharma meet Martyr Dinesh Kumar Family: हरियाणा के शहीद दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा, परिवार से की मुलाकात

Kartikeya Sharma meet Martyr Dinesh Kumar Family: हरियाणा के शहीद दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा, परिवार से की मुलाकात

BY: • LAST UPDATED : May 9, 2025
Inkhabar Haryana, Kartikeya Sharma meet Martyr Dinesh Kumar Family: भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पलवल के सपूत लांस नायक शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा उनके पैतृक गांव मोहम्मदपुर गुलाबगढ़ पहुंचे। वहां उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

शहीद परिवार से की मुलाकात

सांसद कार्तिकेय शर्मा सबसे पहले शहीद दिनेश के पिता दयाचंद शर्मा से मिले। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह बेटा सिर्फ आपका नहीं, पूरे देश का बेटा और हमारा भाई था। आज पूरा देश उस पर गर्व करता है। इसके बाद उन्होंने शहीद की माता मीरा देवी से भेंट की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि आपके बेटे ने जो बलिदान दिया है, वह अमर है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

शहीद की पत्नी को दिया भरोसा

सांसद शर्मा ने शहीद की पत्नी सीमा से मुलाकात कर उन्हें दिलासा दिया और कहा कि आप बहुत महान हैं, आपके पति ने देश का नाम रोशन किया है। उनका बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। मैं और मेरी टीम हमेशा आपके साथ हैं, किसी भी जरूरत में आप निसंकोच संपर्क करें। उन्होंने शहीद के बेटे और बेटी से भी मुलाकात की और उन्हें अपना स्नेह और समर्थन दिया।

Advertisement

परिवार की वीरता को किया सलाम

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शहीद दिनेश के दो छोटे भाई भी सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गांव देशभक्ति की मिसाल है, जहां के युवा सेना में जाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। दिनेश कुमार शर्मा की शहादत न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है।

पाकिस्तान को चेतावनी

बातचीत के दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पाकिस्तान की कायराना हरकतों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा निर्दोषों पर हमला करना उसकी कायरता को दिखाता है। लेकिन भारत की सेना और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व यह सुनिश्चित करता है कि हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान को अपनी हरकतों का अंजाम भुगतना पड़ेगा।