Advertisement
Advertisement
होम / kartikeya Sharma: सांसद कार्तिकेय शर्मा का कालका दौरा, बच्चों का सम्मान, माता मंदिर के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

kartikeya Sharma: सांसद कार्तिकेय शर्मा का कालका दौरा, बच्चों का सम्मान, माता मंदिर के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

BY: • LAST UPDATED : December 24, 2024
Inkhabar Haryana, kartikeya Sharma: कालका में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का दौरा लोगों के लिए प्रेरणा और समस्याओं के समाधान का संदेश लेकर आया। अपने सादगी भरे अंदाज और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर सांसद ने स्थानीय जनता और बच्चों के दिलों में एक खास जगह बनाई।

कराटे चैंपियन बच्चों का सम्मान

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले इन होनहार बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा से वे अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद ने 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

जनता से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा

मीडिया से बातचीत में सांसद ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नालागढ़-बद्दी हाईवे और बाईपास से जुड़े मसलों पर पत्र लिखा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन विकास कार्यों के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।
सांसद ने कालका माता मंदिर के नवीनीकरण और पार्किंग निर्माण को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही मंदिर का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ होगा।

जनता की बात सुनते सांसद कार्तिकेय शर्मा

जनता की बात सुनते सांसद कार्तिकेय शर्मा

जन समस्याओं का समाधान

कालका के गांधी चौक पर बड़ी संख्या में लोग सांसद से मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। सांसद ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

Advertisement

सादगी भरा अंदाज

अपने दौरे के दौरान कार्तिकेय शर्मा ने आम लोगों के साथ चाय की दुकान पर रुककर चाय की चुस्कियां लीं। उनकी यह सादगी और लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश सभी को प्रभावित कर गई।