




Inkhabar Haryana, Kartikeya Sharma News: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हाल ही में जींद में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस अवसर पर अपने पिता, पंडित विनोद शर्मा, के कामों को आगे बढ़ाने की अपनी प्राथमिकता को स्पष्ट किया। खासकर, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीपीजी) के लिए बनाए गए कानून को हर हाल में लागू करने का संकल्प लिया।
कार्तिकेय शर्मा ने मंच से स्पष्ट किया कि पंडित विनोद शर्मा की सोच समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की थी। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, जब उन्हें पता चला कि ईबीपीजी के 650 बच्चे नौकरियों से वंचित रह गए हैं, तो उन्होंने यह मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया कि अधिकांश बच्चों को नौकरियां मिल गई हैं और बाकी को भी जल्द नौकरी मिलने का भरोसा है।
सांसद ने यह भी कहा कि उनके पिता द्वारा शुरू किए गए कामों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। चाहे वह ईबीपीजी के अधिकारों की बात हो या धौड़ी की जमीन के मालिकाना हक का मामला, तकनीकी और कानूनी त्रुटियों को दूर करते हुए समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।




