Advertisement
Advertisement
होम / Kiran Chaudhary Faint in Hisar Tiranga Yatra: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को तिरंगा यात्रा में आया चक्कर, पैर में लगीं थी चोट

Kiran Chaudhary Faint in Hisar Tiranga Yatra: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को तिरंगा यात्रा में आया चक्कर, पैर में लगीं थी चोट

BY: • LAST UPDATED : May 16, 2025
Inkhabar Haryana, Kiran Chaudhary Faint in Hisar Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को हिसार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी कर रही थीं, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़ीं। पार्टी के नेताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक सहायता दी। कुछ समय बाद तबीयत में सुधार होने पर वे अपनी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं।

पैर में चोट के बावजूद शामिल हुईं यात्रा में

किरण चौधरी पहले से ही पैर की चोट से परेशान थीं और कार्यक्रम में लंगड़ाते हुए पहुंची थीं। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने इस चोट का जिक्र करते हुए कहा था कि वे पूरी यात्रा नहीं चल सकेंगी, लेकिन राष्ट्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा के भाव से वे इस कार्यक्रम में भाग लेने आई हैं। यह बात उनके समर्पण को दर्शाती है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत आजाद नगर स्थित दमकल केंद्र के सामने से हुई। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लघु सचिवालय के पास स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई। समापन स्थल पर सभी नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि के दौरान बिगड़ी तबीयत

यात्रा के अंतिम चरण में, जब सभी नेता शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दे रहे थे, उसी दौरान किरण चौधरी को अचानक चक्कर आ गया और वे गिर गईं। पास में मौजूद पार्टी के अन्य नेताओं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाई। थोड़ी देर बाद जब उनकी स्थिति सामान्य हुई, तो वे कार्यक्रम स्थल से अपनी गाड़ी में बैठकर वापस लौट गईं।

Advertisement

भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस तिरंगा यात्रा में राज्य के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक विनोद भ्याना, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल थे।