Inkhabar Haryana, Kosli News: हरियाणा में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTP) की टीम ने गुरुवार को कोसली के धनिया बाईपास पर बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर शिकंजा कसने के तहत की गई, जिससे स्थानीय क्षेत्र में हलचल मच गई है।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
DTP अधिकारियों के अनुसार, 2022 के बाद से विकसित सभी अवैध कॉलोनियों और दुकानों पर प्रशासन की पैनी नजर है, और आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। गुरुवार की कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ जाकर किए गए निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध पर लनिर्माणोंगातार शिकंजा
प्रशासन पिछले एक महीने से लगातार अवैध निर्माणों को तोड़ने की मुहिम चला रहा है। इस दौरान कई इलाकों में अवैध कॉलोनियों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और किसी भी अवैध निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों में चिंता
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में हलचल देखी जा रही है। कई लोग प्रशासन की सख्ती का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोगों में चिंता भी बनी हुई है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमानुसार अनुमति प्राप्त किए बिना कोई भी निर्माण मान्य नहीं होगा और भविष्य में इस तरह की और भी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।