Advertisement
Advertisement
होम / Krishan Lal Panwar: खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने किया चरखी दादरी माइनिंग जोन का निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त निर्देश

Krishan Lal Panwar: खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने किया चरखी दादरी माइनिंग जोन का निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त निर्देश

BY: • LAST UPDATED : January 6, 2025
Inkhabar Haryana, Krishan Lal Panwar: हरियाणा के खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने सोमवार को चरखी दादरी के माइनिंग जोन का दौरा कर निरीक्षण किया। हाल ही में पीचौपा माइनिंग जोन में पहाड़ खिसकने और एक व्यक्ति के घायल होने की खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आई थीं। इस घटनाक्रम को लेकर मंत्री ने माइनिंग साइट्स का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया की खबरों पर दिया बयान

खनन मंत्री ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में पहाड़ खिसकने, गाड़ियों के दबने और एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही गई थी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान ऐसी कोई स्थिति नहीं पाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल एक पत्थर के गिरने और एक व्यक्ति को चोट लगने का है।

अधिकारियों को दी चेतावनी

खनन मंत्री ने कहा कि माइनिंग अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में अवैध खनन न हो। यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और नियमों के तहत कार्य कर रही है, और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

Advertisement

अधिकारियों के तबादले पर जवाब

मंत्री कृष्ण लाल पवार ने अधिकारियों के तबादले के सवाल पर कहा कि हरियाणा सरकार को बने अभी केवल दो महीने हुए हैं। जिन अधिकारियों को बदलने की जरूरत थी, उन्हें बदला गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रोहतक में शिकायतें मिलने पर अधिकारियों को बदला गया और यदि चरखी दादरी में भी आवश्यकता होगी, तो उचित कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए खनन मंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा इस बार 70 में से 50 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, और उसी उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में भी प्रदर्शन रहेगा। पार्टी के शीर्ष नेता पूरी ऊर्जा के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं।

दिल्ली के कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बदुड़ी के बयान पर मंत्री ने इसे उनका निजी मत बताया। उन्होंने कहा कि धरातल पर जाकर फीडबैक लेने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि भाजपा को 50 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी।

अवैध खनन पर सरकार का सख्त रुख

मंत्री ने कहा कि अवैध खनन को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट है। कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई तय है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि माइनिंग जोन में सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।