




Inkhabar Haryana, Kumari Selja: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में सिरसा क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार का अनुरोध करते हुए नई दिल्ली से सिरसा वाया महम-रोहतक-हांसी-हिसार एक नई इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने और भिवानी व हिसार तक चलने वाली प्रमुख ट्रेनों को सिरसा तक विस्तारित करने की मांग की है।
कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा है कि सिरसा के लोग लंबे समय से रेल सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि:
सांसद ने पत्र में सिरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों को भी विस्तारित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्टेशन पर दो ही प्लेटफार्म हैं। इनमें से दूसरे प्लेटफार्म के साथ दीवार हटाकर एक अतिरिक्त लाइन बिछाई जा सकती है, जिससे इसे तीसरे प्लेटफार्म के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा, प्लेटफार्म नंबर एक को बठिंडा साइड में कम से कम 100 मीटर बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि लंबी दूरी की ट्रेनें यहां आसानी से ठहर सकें।
गौरतलब है कि बीकानेर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप नेहरा ने इस संदर्भ में सांसद कुमारी सैलजा को पत्र लिखकर इन मुद्दों को उठाने की सिफारिश की थी। सांसद ने उनकी इन मांगों को समर्थन देते हुए रेलमंत्री से इन पर विचार करने और शीघ्र समाधान का आग्रह किया है।




