Inkhabar Haryana, Kumari Selja: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष किया कि वह किसान आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। सैलजा ने सरकार को किसान संगठनों से बात करने और उनके समस्याओं का समाधान करें।
डल्लेवाला की तबीयत लगातार बिगड़ रही- सैलजा
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। पर सरकार इस आंदोलन की अनदेखी कर रही है और इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है।
किसान आंदोलन में पिछले डेढ़ माह में तीन किसानों की मौत हो चुकी है, इन किसानों की मौत केंद्र सरकार को सीधे सीधे चेतावनी है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती हालात और किसानों का उग्र होना सरकार के लिए चेतावनी का संकेत है।
सरकार किसानों की बात गंभीरता से सुने
किसान सोचकर बैठा हुआ है कि अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। अब समय आ गया है कि सरकार किसानों की बात गंभीरता से सुने और उनकी मांगों को पूरा करे। केंद्र सरकार की मनमानी के चलते अगर आंदोलन और हिंसक हुआ तो इससे आमजन को परेशानी होगी।
सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान छोटे छोटे प्रदर्शन करके एक प्रकार से सरकार को नींद से जगाने का प्रयास कर रहा है। सरकार को मानना ही होगा कि एमएसपी कानून को गारंटी उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी।
छोटे किसानों के कृषि कर्ज माफ करने की मांग
कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसान MSP की कानूनी गारंटी मांग रहा है, छोटे किसानों के कृषि कर्ज माफ करने की मांग कर रहा है, छोटे किसानों और भूमिहीन मजदूरों के लिए पेंशन की व्यवस्था करने को कह रहा है। सरकार किसानों से बातचीत के लिए कोई रास्ता तक नहीं निकाल रही है, सरकार को किसानों से बातचीत के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है, सरकार किसानों से सीधी बातकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।
सरकार को किसानों के मुद्दों को टालने का प्रयास नहीं करना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि बातचीत से हर समस्या का समाधान किया जा सकता है, सरकार इस बात को अच्छी तरह से जानती है बावजूद वह किसानों से बातचीत करने से पीछे भाग रही है।