Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Sheilja News: “हरियाणा में बढ़ते बीपीएल परिवार…”, सैलजा ने बीजेपी की नाकामी का कसा तंज

Kumari Sheilja News: “हरियाणा में बढ़ते बीपीएल परिवार…”, सैलजा ने बीजेपी की नाकामी का कसा तंज

BY: • LAST UPDATED : November 16, 2024

Inkhabar Haryana, Kumari Sheilja News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बढ़ते गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य में आर्थिक विकास और संपन्नता के दावों को खोखला बताते हुए इसे सरकार की नाकामी का रिपोर्ट कार्ड करार दिया है।

Kumari Sheilja News: कुमारी सैलजा ने महंगाई पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

राज्य में 70%  आबादी BPL के नीचे

कुमारी सैलजा का कहना था कि हरियाणा की कुल आबादी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा गरीबी रेखा से नीचे पहुंच चुका है, जो कि राज्य सरकार की प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को हमेशा से भारत के सबसे अग्रणी राज्यों में माना जाता है, लेकिन आज यह राज्य अपने नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CITD) की चूक के कारण बीपीएल राज्यों की सूची में शामिल हो गया है।

Advertisement

सैलजा ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के विकास के दावों के बावजूद राज्य की इतनी बड़ी आबादी गरीब कैसे हो गई। अगर प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देखें तो हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है, जहां सालाना प्रति व्यक्ति आय का दावा 2,96,685 रुपये किया जाता है। फिर भी इतने सारे BPL लोग कैसे हैं। यह सरकार के दावों और आंकड़ों के बीच बड़ा विरोधाभास है।

BPL लाभार्थियों तक नहीं पहुंचा लाभ

 

कुमारी सैलजा ने यह भी आरोप लगाया कि जिन निर्धन परिवारों को वास्तव में BPL कार्ड और उससे मिलने वाले लाभ का हक था, वे आज भी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने यह सवाल उठाया कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन लोगों को बीपीएल कार्ड क्यों नहीं मिल पाया और अगर सरकार की ओर से कोई चूक हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर डाटा में कोई हेरफेर हो रही है और BPL परिवारों की संख्या बढ़ रही है, तो इसके लिए जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी आय घोषित करता है, तो उसकी सत्यता की जांच सरकार की जिम्मेदारी बनती है। पर शायद यही जांच तक नहीं करवाई जाती।

हरियाणा की गरीबी की असली तस्वीर

 

कुमारी सैलजा ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि दिसंबर 2022 में हरियाणा में 1.24 करोड़ BPL परिवार थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 1.98 करोड़ हो गई है। अगर प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या इस तरह बढ़ रही है, तो सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या आंकड़ों के भीतर कोई गड़बड़ी की जा रही है, क्योंकि एक तरफ प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

 

Abhay Singh Chautala: “भाजपा को सत्ता में लाने में..”, इनलो नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रेस वार्ता में कहीं बड़ी बात