Advertisement
Advertisement
होम / Kumari Sheilja News: हरियाणा में नशा मुक्ति केंद्रों की बदहाली, सैलजा ने सरकार को घेरा

Kumari Sheilja News: हरियाणा में नशा मुक्ति केंद्रों की बदहाली, सैलजा ने सरकार को घेरा

BY: • LAST UPDATED : December 1, 2024

Inkhabar Haryana, Kumari Sheilja News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य में नशा मुक्ति अभियान की दुर्दशा को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया कि हरियाणा के नशा मुक्ति केंद्र आज सरकार की उदासीनता के कारण सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। प्रदेश के 22 में से 16 जिले नशे की चपेट में हैं, जबकि कागजों पर 120 नशा मुक्ति केंद्र दिखाए गए हैं। सच्चाई यह है कि इनमें से अधिकांश केंद्रों में न डॉक्टर हैं, न स्टाफ, न बजटऔर न ही स्थायी भवन।

कुरुक्षेत्र का नशा मुक्ति केंद्र 2020 से बंद

कुमारी सैलजा ने बताया कि सिरसा जैसे जिलों में जो नशे से सबसे अधिक प्रभावित हैं, सरकार इस गंभीर समस्या पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रही है। कुरुक्षेत्र का नशा मुक्ति केंद्र 2020 से बंद पड़ा है, जबकि रेवाड़ी, जींद, और पानीपत सहित कई अन्य जिलों के केंद्र या तो किराए के भवनों में चल रहे हैं या स्टाफ और बजट के अभाव में ठप पड़े हैं।

उन्होंने सरकार और पुलिस को नशा तस्करों पर सख्ती करने की अपील करते हुए कहा कि तस्करों के खिलाफ ईमानदारी और सख्ती से कार्रवाई की जाए, तो नशा माफिया प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

Advertisement

रतिया की सड़कों की दुर्दशा पर चिंता

कुमारी सैलजा ने अपने लोकसभा क्षेत्र के रतिया में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे और फतेहाबाद रोड से महिला कॉलेज तक की सड़क के निर्माण को जल्द पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की हालत के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को समय और धन की बर्बादी झेलनी पड़ रही है।