Advertisement
Advertisement
होम / Kurukshetra News: शांतिपूर्वक चुनाव होने के लिए पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

Kurukshetra News: शांतिपूर्वक चुनाव होने के लिए पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

BY: • LAST UPDATED : September 17, 2024

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस बीच पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने नागरिकों से स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तौर से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने का निवेदन किया।

पुलिस अधीक्षक ने मार्च के बारे में दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जानकारी दी कि चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट पर है। जिले में शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने थाना बाबैन, थाना शाहाबाद, थाना सदर थानेसर, थाना लाडवा, थाना कृष्णा गेट, थाना शहर थानेसर, थाना झांसा और थाना इस्माईलाबाद इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च अलग-अलग गलियों और रास्तो से होकर गुजरा।

 

Advertisement

पुलिस ने लोगों से करी अपील

 

पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर के चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मतदाता किसी भी तरह के बहकावे और लालच में न आकर वोटिंग करें। अगर ऐसाकोई मामला पता चले तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दे।

Haryana News: अंबाला छावनी में प्रॉपर्टी आईडी वेरिफिकेशन में ढिलाई, जानिए क्या हैं पूरी खबर