Advertisement
Advertisement
होम / Kurukshtra News: कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन का हुंकार, मुआवजा नहीं तो हाईवे निर्माण नहीं

Kurukshtra News: कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन का हुंकार, मुआवजा नहीं तो हाईवे निर्माण नहीं

BY: • LAST UPDATED : February 7, 2025
Inkhabar Haryana, Kurukshtra News: भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने एक बार फिर किसानों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन अंबाला-पिहोवा निर्माणाधीन सिक्स लेन हाईवे के प्रबंधन के खिलाफ किया गया। किसान संगठनों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक हाईवे का निर्माण कार्य नहीं चलने दिया जाएगा।

क्यों हो रहा है विरोध?

अंबाला से पिहोवा के बीच छह लेन हाईवे का निर्माण इन दिनों तेज़ी से जारी है, लेकिन इसके लिए 11 गांवों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया, जिससे किसान नाराज हैं। किसानों का कहना है कि नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत उन्हें उनके खेतों का पूरा और उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द नए कानून के अनुसार मुआवजे की पूरी राशि जारी करे।

DC को सौंपा गया ज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र की उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए और मुआवजे की राशि पूरी दी जाए, ताकि वे अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सकें।

Advertisement

गुरनाम सिंह चढूनी की चेतावनी

गुरनाम सिंह चढूनी ने इस अवसर पर प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर हाईवे निर्माण कार्य को पूरी तरह रोकने के लिए कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और भूमि अधिग्रहण कानून के तहत उचित मुआवजा सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम किसानों की जमीन लेकर उन्हें उनके हक का मुआवजा नहीं देंगे, यह अन्याय हम सहन नहीं करेंगे। अगर प्रशासन ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो किसान मजबूरी में हाईवे निर्माण रोकने के लिए कदम उठाएंगे।