




जिन महिलाओं को पहले से ही अन्य योजनाओं के तहत अधिक पेंशन राशि मिल रही है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। लेकिन, गंभीर बीमारियों जैसे स्टेज 3 और 4 कैंसर, 54 दुर्लभ बीमारियां, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और स्किन सेल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इस योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। योजना का एक अनूठा पहलू यह है कि जैसे ही कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी, वह स्वतः विधवा और निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएगी। इसी तरह, 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर महिला स्वतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने लगेगी।
सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि योजना के पहले चरण में करीब 19 से 20 लाख महिलाएं शामिल होंगी। आने वाले कुछ दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और इसके साथ ही एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर पाएंगी। पात्र महिलाओं को एसएमएस भेजकर आवेदन की सूचना दी जाएगी।
Sonipat Crime News: हरियाणा में जमीनी झगड़ा बदला खूनी टकराव में, बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत




