Advertisement
Advertisement
होम / MahaKumbh 2025: महाकुंभ स्नान के लिए पलवल से बस सेवा शुरू, खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने दिखाई हरी झंडी

MahaKumbh 2025: महाकुंभ स्नान के लिए पलवल से बस सेवा शुरू, खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने दिखाई हरी झंडी

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025
Inkhabar Haryana, MahaKumbh 2025: पलवल के प्रयागराज में चल रहे 144 वर्षों के बाद  ऐतिहासिक महाकुंभ स्नान के लिए विशेष बस सेवा का शुभारंभ किया गया। खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने इस सेवा को विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा 29 फरवरी तक जारी रहेगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज तक पहुंचाएगी।

पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

पलवल के बस अड्डे पर आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने बस को रवाना करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद नारियल फोड़कर बस को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु मौजूद रहे।

बस सेवा की विशेषताएं

पलवल से सुबह 8:00 बजे रवाना होने वाली यह बस मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और कौशांबी होते हुए 645 किलोमीटर का सफर तय करके रात 8:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के लिए विशेष सीटों की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति मात्र 890 रुपए तय किया गया है। खेल मंत्री की माता ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यह महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है, जो सभी के लिए एक अनमोल अवसर है।

लोगों में दिखा उत्साह

बस अड्डे पर भारी भीड़ के बीच लोगों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्नान के लिए इस विशेष सुविधा को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को धार्मिक आस्था के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने इस बस सेवा के माध्यम से पलवल और आसपास के क्षेत्र के लोगों को परिवार सहित महाकुंभ स्नान का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा मौका हर व्यक्ति के जीवन में दुर्लभ होता है और इसे कोई भी चूकना नहीं चाहेगा।