Inkhabar Haryana, Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के पावन तीर्थ स्थल प्रयागराज में गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आगमन हुआ। वे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
अरैल पक्का घाट पर करेंगे स्नान एवं पूजा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुछ ही देर में अरैल पक्का घाट पहुंचने वाले हैं, जहां वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और पवित्र संगम में स्नान करेंगे। इस दौरान वे सनातन परंपराओं के अनुसार विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे।
पत्नी सुनीता सैनी के साथ लगाईं आस्था की डुबकी
सीएम नायब सैनी ने अपनी पत्नी सुनीता सैनी के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाईं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X से दी कि”प्रयागराज महाकुंभ में आज मां गंगा,यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में सपरिवार स्नान करने का परम सौभाग्य मिला। पवित्र स्नान के बाद मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल आयोजन जिस तरीके से किया गया है,उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण महाकुंभ पीढ़ियों तक सनातन धर्म के स्वर्णिम काल की गौरवगाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण बनेगा। हमारी प्राचीन सनातन परंपरा और महान सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्त करते इस भव्य महाकुंभ में दुनियाभर के लोग भारत के वैभव से पुनः साक्षात्कार ग्रहण कर रहे हैं।